फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Maharajganj's notorious gangster Radha Raman arrested from Baghauli Road

Sant Kabir Nagar News: महराजगंज का शातिर गैंगस्टर राधा रमन बघाैली रोड से गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj's notorious gangster Radha Raman arrested from Baghauli Road
लोहरौली(संतकबीरनगर)। दुधारा पुलिस ने बृहस्पतिवार को महराजगंज जनपद के शातिर गैंगस्टर राधा रमन पुरी को गिरफ्तार कर लिया। वह कोतवाली खलीलाबाद में वांछित था। इसके खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

दुधारा थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा को सूचना मिली कि कोतवाली खलीलाबाद में गैंगस्टर एक्ट में वांछित महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना के सिसवा बाजार के बनियवां वार्ड का निवासी राधा रमनपुरी घूम रहा है। उन्होंने टीम के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पिपरा बोरिंग से बघौली जाने वाले मार्ग पर ट्यूबबेल के पास से उसे धर दबोचा। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसके पास से 350 रुपये बरामद किए गए। चूंकि अभियुक्त कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र का था, इसलिए उसको कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को सौंप दिया गया। वहां से उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed