फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahakumbh: Preparation to run four additional buses on Mahashivratri

महाकुंभ : महाशिवरात्रि पर चार अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी

Fri, 21 Feb 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Preparation to run four additional buses on Mahashivratri
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर प्रयागराज महाकुंभ के महाशिवरात्रि स्नान को लेकर परिवहन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। दो बसें प्रयागराज के लिए प्रतिदिन मेंहदावल बाईपास से चलाई जा रही हैं। वहीं शिवरात्रि पर चार अतिरिक्त बसें चलाने की योजना है।
विज्ञापन

यह बसें मेंहदावल बाईपास से ही श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज के लिए जाएंगी। प्रयागराज महाकुंभ का अंतिम स्नान शिवरात्रि 26 फरवरी को होगा। अंतिम स्नान के लिए परिवहन विभाग तैयारियों में जुट गया है। जिससे शिवरात्रि पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन

इधर पूरे कुंभ के दौरान प्रयागराज के लिए दो बसें चलाई जा रही हैं। जो खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे से संचालित हो रही हैं। इसके साथ ही परिवहन विभाग अतिरिक्त बस की भी व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed