{"_id":"6769a8e7210dd3cf150e0a89","slug":"maghar-youth-dies-after-falling-from-train-in-chapra-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126027-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मगहर के युवक की छपरा में ट्रेन से गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मगहर के युवक की छपरा में ट्रेन से गिरने से मौत
Mon, 23 Dec 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
मगहर। मगहर कस्बे के तेली टोला निवासी एक युवक छपरा बिहार में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए।
नगर पंचायत मगहर के तेली टोला वार्ड सभासद आतिफ ओबैद ने बताया कि गणेश (27) पुत्र मतई रोजी रोटी के सिलसिले में छपरा बिहार गया था। उसके ट्रेन से गिरकर मौत की सूचना सोमवार को छपरा पुलिस ने मगहर चौकी को दी। यह जानकारी परिजनों को दी तो वह अचेत हो गए। परिवार के लोग रोने लगे। आसपास के लोगों ने ढ़ांढस बंधाया। जिसके बाद परिजन शव को लेने छपरा रवाना हो गए। सभासद आतिफ ओबैद ने बताया कि मृतक चार भाइयो में सबसे छोटा था। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। परिवार के लोग मेहनत मजदूरी कर भरण-पोषण करते हैं।