फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Maghar Mahotsav will be organized in Sant Kabir Nagar from 28th January. DM inspected

कबीर मगहर महोत्सव: कबीर कैफे के बीच होगा उद्घाटन, 'काका'-'रेणुका' संग कनिका के गानों पर सजेगी बॉलीवुड नाइट

Mon, 27 Jan 2025 05:30 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 27 Jan 2025 05:30 PM IST
सार

डीएम ने निरीक्षण के दौरान मगहर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में ड्यूटी पर लगे विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि कबीर मगहर महोत्सव के दौरान पूरे सप्ताह सूफी संत कबीर दास जी से संबंधित कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। बताया महोत्सव में कबीरह कैफे, काका, रेणुका पंवार, कनिका कपूरा और भोजपुरी नाइट का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
Maghar Mahotsav will be organized in Sant Kabir Nagar from 28th January. DM inspected
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच कबीर मगहर महोत्सव का आयोजन मंगलवार से शुरू हो रहा है। 28 जनवरी से तीन फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रमों में अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमे नामी कलाकार आ रहे है। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। महोत्सव का उद्घाटन कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह करेंगे।

विज्ञापन



डीएम ने निरीक्षण के दौरान मगहर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में ड्यूटी पर लगे विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिया। डीएम ने कहाकि कबीर मगहर महोत्सव के दौरान पूरे सप्ताह सूफी संत कबीर दास जी से संबंधित कार्यक्रमों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा महोत्सव के दौरान सभी दिवसो में विभिन्न विभागों से संबंधित गोष्ठियों का आयोजन की जाएगी। एसपी सत्यजीत गुप्त ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना के रोकथाम हेतु महोत्सव में वर्दी एवं सादे वस्त्रों में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मगहर प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, एसडीएम सदर शैलेश कुमार दुबे, तहसीलदार सदर जनार्दन, ईओ नगर पंचायत मगहर वैभव सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

उद्घाटन के दिन होने वाले कार्यक्रम
- एक बजे कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
- दो बजे स्वागत, योग नृत्य

- तीन बजे महंत विचार दास का संबोधन
- छह बजे लेजर शो

- रात आठ बजे कबीर कैफे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed