फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Maghar: Chief Minister's mass marriage program will be held in Kabir Mahotsav

मगहर : कबीर महोत्सव में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

Wed, 25 Dec 2024 06:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 25 Dec 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Maghar: Chief Minister's mass marriage program will be held in Kabir Mahotsav
संतकबीरनगर। मगहर कबीर महोत्सव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इच्छुक एवं पात्र ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि 28 जनवरी से 3 फरवरी तक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सीमा अधिकतम दो लाख तक हो, विवाह के लिए किए गए आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक तथा वर की 21 वर्ष आयु पूर्ण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयु की पुष्टि के लिए स्कूल शैक्षिक रिकाॅर्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड एवं आधार कार्ड मान्य होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। विवाह के लिए निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री एवं ऐसी कन्या जो स्वयं दिव्यांग हो, को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी, कन्या का जिले का स्थानीय निवास होना अनिवार्य है। इस योजना के अंतर्गत कुल 35 हजार रुपये कन्या के खाते में, 10 हजार रुपये व नवीन गृहस्थी के लिए सामान (विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री) एवं 6 हजार रुपये भोजन, टेंट आदि व्यवस्था पर प्रति जोड़ा व्यय किया जाएगा।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed