{"_id":"627fe182ad6b9678ee77bd23","slug":"madrsa-board-exam-start-khalilabad-news-gkp436859913","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी निगरानी में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी निगरानी में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
एक केंद्र पर मदरसा वोर्ड की परीक्षा देते परीक्षार्थी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी निगरानी में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू
- पहली पाली में 636 व दूसरी पाली में 232 ने छोड़ी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार को कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई। इस दौरान जहां प्रथम पाली में 636 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी वहीं द्वितीय पाली में भी 232 ने परीक्षा नहीं दिया।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल आदि की परीक्षाएं शनिवार को शुरू हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराने के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रथम पाली में जिले में पंजीकृत 1,905 परीक्षार्थियों में से 1,269 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 636 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल पंजीकृत 1,479 परीक्षार्थियों में से 1,247 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 232 ने परीक्षा छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा नकलविहीन कराने के प्रति प्रशासन कटिबद्ध हैं।