फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Madrasa board exams to begin on the 9th at seven centers; preparations are in full swing.

Sant Kabir Nagar News: सात केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा नौ से, तैयारियां तेज

Fri, 06 Feb 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 06 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Madrasa board exams to begin on the 9th at seven centers; preparations are in full swing.
संतकबीरनगर। मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इस बार जिले में परीक्षाओं को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल सात परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं नौ से 14 फरवरी के बीच होंगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 2000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जिले में मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी सेकंडरी एवं आलिम सीनियर सेकंडरी परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी गई है। सभी कक्षाओं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। इसमें मुंशी मौलवी (सेकंडरी) की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा द्वितीय पाली में दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। इस बार 2000 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल सात केंद्र बनाए गए है।
विज्ञापन

0
नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम
सभी केंद्रों को है जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सख्त सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया और वेबकॉस्टिंग के जरिए राज्य स्तर से भी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सचल दस्तों और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जा रही है ताकि परीक्षा के दौरान अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
परीक्षार्थी डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र यूपी मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी मदरसा संचालकों को निर्देश दिया है कि वह विद्यार्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed