फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   made video after rape

युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Mon, 25 Oct 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
made video after rape
युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
विज्ञापन

शादी की बात करने पर युवक और उसके परिजनों ने किया इनकार
युवती की दूसरी जगह तय हुई शादी तो मंगेतर को अश्लील वीडियो भेजकर तोड़वा दिया रिश्ता
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती से उसी गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया। युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय की तो आरोपी ने उसके मंगेतर को फोटो और वीडियो भेज दिया। इससे उसकी शादी टूट गई। उलाहना देने पर युवक और उसके परिजनों ने युवती और उसके बूढे़ नाना-नानी को अपशब्द कहते हुए धमकी देकर भगा दिया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सोमवार की देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और उसके बड़े भाई, पिता व चाचा के खिलाफ अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया।

पीड़ित 23 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसके माता-पिता के बीच तलाक हो गया था। दोनों लोगों ने अपनी-अपनी शादी कर ली है। तभी से वह अपने बूढ़े नाना-नानी के पास रहती है। आरोप है कि उसी गांव का 21 वर्षीय युवक उसके घर दो वर्षों से आता-जाता था और उसके साथ नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद शादी का वादा करके बातचीत शुरू की और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। एक दिन उसके घर पर जब कोई नहीं था तो वह आया और उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाने के साथ ही वीडियो बना लिया। उसके बाद अक्सर मौका पाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाता रहा। बाद में शादी की बात करने पर टाल-मटोल करने लगा। जब नाना और नानी को इस बात की जानकारी हुई तो उसके घर शादी का रिश्ता लेकर गए। आरोप है कि अलीम और उसके घर वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। तभी से उसने उससे रिश्ता तोड़ दिया और उसके नाना-नानी व रिश्तेदार दूसरी जगह शादी खोजने लगे। इसकी जानकारी होने पर आरोपी वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ कई बार जबरिया दुष्कर्म किया। इस बीच उसकी शादी धनघटा क्षेत्र में तय हो गई। उसकी शादी के लिए नाना अपनी जमीन बेचने के लिए 50 हजार रुपये बयाना भी ले लिए। उसकी शादी की तारीख भी 10 नवंबर 2021 को तय हो गई। इस बीच आरोपित ने उसके मंगेतर के पास मोबाइल पर फोटो व वीडियो भेज दिया। जिसकी वजह से उसका रिश्ता टूट गया। इसकी जानकारी होने पर उसके नाना-नानी पांच सितंबर 2021 को शिकायत करने गए। उसी से नाराज होकर आरोपी और उसके बड़े भाई, पिता व चाचा ने उसे और नाना-नानी को अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देकर भगा दिया। इससे उसके नाना-नानी सदमे में हैं। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे मजबूर होकर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और उसके बड़े भाई, पिता और चाचा के खिलाफ अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed