फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Made students aware of the importance of mental health

Sant Kabir Nagar News: विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से कराया अवगत

Sat, 20 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Made students aware of the importance of mental health
सेमरियावां। जिला अस्पताल के मन कक्ष के काउंसलर ने शनिवार को सोनौरा गौसी सेमरियावां में मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। मन कक्ष के काउंसलर अमरेंद्र आनंद तथा उनके सहयोगियों ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण तथा समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनाव और दबाव हर विद्यार्थी के जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन इन्हें सही सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण से संभाला जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परामर्श लेना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी और साहस का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed