फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Made in the development of open meeting agenda

खुली बैठक में बना विकास का एजेंडा

Thu, 26 May 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 26 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Made in the development of open meeting agenda
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
क्षेत्र के मिठना सिठना ग्राम पंचायत की खुली बैठक गुरुवार को गांव के कटार सोयम पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर हुई। बैठक में वर्ष 2016-17 में कराए जाने वाले विकास कार्यों की योजना बनाई गई और वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन देने के लिए पात्रों की सूची बनी। 
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सेक्रेटरी दिवाकर सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव में जो भी विकास कार्य कराए जाए वह गांव के लोगों के राय के हो। बैठक में गांव के लोगों ने पोखरों की खुदाई और कुआं की मरम्मत किए जाने की मांग की। जिसे कार्य योजना में शामिल किया गया। उसके बाद पात्र लोगों का चयन वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन के लिए किया गया। ग्राम प्रधान अजय यादव ने कहा कि गांव में अधूरे पड़े विकास कार्यो को पूरा कराना  प्राथमिकता में है। विकास कार्यो और उनके गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मनरेगा के तहत पोखरों की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर सोनू शुक्ल, कृष्ण विहारी शुक्ल, राम नाथ यादव, पप्पू शुक्ल, विजय पाल यादव, रुमाली देवी, राजाराम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed