फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Made aware about cleaning of Bakhira Lake, administered oath

Sant Kabir Nagar News: बखिरा झील की सफाई के लिए किया जागरूक, दिलाई शपथ

Fri, 07 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Made aware about cleaning of Bakhira Lake, administered oath
ब​खिरा झील को लेकर ढोढया में जागरूक करते लोग-स्रोत आयोजक
संतकबीरनगर। कबीर सूफी फाउंडेशन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय पक्षी शिकार उन्मूलन एवं बखिरा झील सफाई अभियान के अंतर्गत बखिरा के ढोढ़या में महिलाओं की सहभागिता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। झील की सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कबीर सूफी फाउंडेशन के डॉ अजय कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को झील संरक्षण, प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

कबीर सूफी फाउंडेशन की टीम ने महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया कि बखिरा झील की स्वच्छता और जैव विविधता को बनाए रखने में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।डॉ अजय कुमार पांडेय ने कहा कि महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे पक्षी शिकार को रोकने और झील क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए अपने परिवारों व समुदाय को प्रेरित करेंगी। कार्यक्रम में स्थानीय महिला समूहों, स्वयंसेवकों तथा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। फाउंडेशन की ओर से झील संरक्षण पर पोस्टर भी वितरित किए गए। इस अवसर पर राजेश कुमार मिश्रा, पर्यावरणविद सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, बखिरा पक्षी अभयारण्य से फारेस्ट रेंजर प्रीति पांडेय, प्रधान जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed