फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   madarasa students hounered

प्रतिभाएं हर जगह मौजूद : डॉ अब्दुल वहीद

Sat, 06 Nov 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
madarasa students hounered
विकास खंड सेमरियावां के ग्राम अगया स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत गौसिया रिजविया पर शैक्षिक उन्नय - फोटो : KHALILABAD
प्रतिभाएं हर जगह मौजूद : डॉ अब्दुल वहीद
विज्ञापन

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
दुधारा। विकास खंड सेमरियावां की ग्राम अगया स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत गौसिया रिजविया में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण शख्सियतों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित किया। बाद में विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 46 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कनाडा के नागरिक इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर और यूनेस्को के पूर्व एडिशनल डायरेक्टर जनरल डॉ. अब्दुल वहीद खान ने कहा कि हमेशा ऊंचा लक्ष्य निर्धारित करें, ऊंचे सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयत्न करें। सपनों पर किसी जाति-धर्म संप्रदाय या समूह का एकाधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं हर हर क्षेत्र और हर समुदाय के बीच में मौजूद होती हैं। वर्ल्ड बैंक में नॉलेज मैनेजमेंट ऑफिसर मोहम्मद जुनैद खान ने कहा कि अपने बचपन में हमने भी मदरसे से पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान सफल लोगों को अपने रोल मॉडल के तौर पर देखते और उन्हीं के जैसा बनने की कोशिश करते थे और अंतत: बड़ी सफलता मिली। यूजीसी में सीनियर कम्युनिकेशन एंड पब्लिकेशन ऑफिसर वहीदुल हसन ने कहा कि मदरसों में दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा बेहद जरूरी है। मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद सईद निजामी ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मास्टर अजीजुल्लाह, मौलाना मशहूद अहमद आजमी, सोहेब खान, मोहम्मद जावेद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन बच्चों को किया गया पुरस्कृत
मोहम्मद मुदस्सिर, मोहम्मद सालिम रजा, फातिमा खातून, आयशा खातून, मोहम्मद ओवैस, कशफ रहमान, मोहम्मद असद, फारीना मरियम, मोहम्मद शहजेब, तहसीन रजा, अक्सा फातिमा, अल्फिया खातून, अशहर रजा, शम्से आलम, मोहम्मद फैज, नूर फातिमा, सारा रहमान, मोहम्मद इमरान, जियाउल हक, मोहम्मद शहजाद समेत 46 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed