फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   luxmy das kuti

Sant Kabir Nagar News: संतों ने अपना घर बेचकर बनवाया था मंदिर, अब होगा विकास

Mon, 15 Jan 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
luxmy das kuti
कठिनइया नदी के किनारे बनी है लक्ष्मीदास की कुटिया
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर में स्थित कठिनइया नदी के किनारे बनी संत लक्ष्मी दास की कुटिया के विकास का जिम्मा पर्यटन विभाग उठाएगा। इसके लिए शासन से पहली किस्त दो करोड़ रुपये विभाग को अवमुक्त कर दी गई है। इस कुटिया पर बने मंदिर को संतों ने अपना मकान बेचकर 1969 में बनवाया था।
हरिहरपुर के रहने वाले संत लक्ष्मी दास और हरिराम दास ने अपना मकान बेचकर इस मंदिर की नींव रखी थी। घर बेचने में मिले पैसे को इसी मंदिर के निर्माण में खपा दिया था। हरिहरपुर के राजघाट पुल के पास बने इस मंदिर में शिवलिंग और दुर्गा जी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। मंदिर के द्वार पर हनुमान जी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।
विज्ञापन

हरिहरपुर निवासी अनिमेश पांडेय ने बताया कि करीब 48 साल पहले यहां बाबा लक्ष्मी दास ने विष्णु महायज्ञ करवाया था। इसमें वृंदावन धाम के कलाकारों ने श्रीकृष्ण की रासलीला का मंचन किया था। इस यज्ञ में दूर-दराज से साधु-संत और अन्य लोग दान करने के लिए पहुंचे थे। इसी यज्ञ के बाद से इस मंदिर को ख्याति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बाबा लक्ष्मी दास नगर पंचायत हरिहरपुर के ही रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी कुटिया पर मंदिर की स्थापना के साथ ही सिद्धेश्वरनाथ मंदिर का भी जीर्णोद्धार कराया था। शिक्षक समय देव पांडेय ने बताया कि मंदिर पर सवा महीने यज्ञ-हवन का कार्यक्रम चला था। उसके बाद करीब बारह वर्षों तक राम नाम का संकीर्तन चलता रहा। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास से नगर के लोगों की आस्था को नया आयाम मिलेगा।क्षेत्र में हठ योग के लिए प्रसिद्ध रहे बाबा लक्ष्मी दास लोगों के बीच लोकप्रिय संत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed