फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lover not to leave the firm at the insistence of women

प्रेमी को न छोड़ने की जिद पर अड़ी युवतियां

Sun, 28 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sun, 28 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
 दोनों युवतियों का अपने प्रेमी के साथ संबंध स्थापित होने की कहानी भी दिलस्प है। पहली युवती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और वह एमए तक की पढ़ाई की है।
विज्ञापन

 जबकि उसका प्रेमी एक पूर्व प्रधान का बेटा है। इसके अलावा वह एक डिग्री कॉलेज का छात्र संघ अध्यक्ष भी बताया जा रहा है। युवती और युवक की जब पहली मुलाकात हुई तो दोनों एक- दूसरे से प्रभावित नहीं हुए।
विज्ञापन

  बाद में युवती की तरफ से पहल बढ़ी तो युवक भी राजी हो गया। पहले फोन पर बातचीत करते थे,लेकिन युवक दूसरे के फोन का इस्तेमाल करता था।
 युवती के घर पर भी किसी न किसी बहाने युवक का आना- जाना हो जाता था। युवती ने शादी करने की जिद ठान ली और न करने की दशा में आत्म हत्या कर लेने की धमकी दी तो प्रेमी डर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 छह दिन पूर्व युवक और युवती घर से भाग गए। जब युवती की तलाश करके परिजन थक गए तो कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। प्रेमी के मोबाइल नंबर को ट्रेस करके पुलिस ने लोकेशन पता किया और फैजाबाद में दोनों पकड़े गए। दोनों अलग- अलग जातियों के है। परिजनों ने समाज के भय की दुहाई दी तो युवक मान गया,लेकिन युवती अलग नहीं रहने की जिद पर अड़ी थी। उसे समझाने में परिजन और शुभेच्छु जुटे थे।
 दूसरी युवती भी कोतवाली क्षेत्र की ही रहने वाली है। युवती  इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है। उसका प्रेमी बस्ती जिले का निवासी है और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।
 युवक और युवती अलग- अलग जाति के है। छह माह पूर्व युवती को लेकर युवक भाग कर दिल्ली चला गया। जहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
 युवती के परिजनों ने बहला फुसला कर भगा ले जाने का केस कोतवाली में दर्ज कराया था। पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी।
 बाद में दोनों पकड़े गए। परिजन बेटी को नाबालिग बता रहे थे और उसकी गलती को माफ कर देने की बाते कर रहे थे,लेकिन वह भी परिजनों की बात सुनने को तैयार नहीं थी।

 खुद को गर्भवती बता कर प्रेमी के साथ ही रहने की दुहाई दे रही थी। पुलिस कर्मियों का हाथ जोड़ कर प्रेमी को छोड़ देने और उसको उसके हाल में छोड़ने की मांग कर रही थी।
 कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों मामले में पूछताछ चल रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed