फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lotus feeding on all three seats of Sant Kabirnagar

संतकबीरनगर की तीनों सीटों पर खिला कमल 

Sat, 11 Mar 2017 11:22 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 11 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lotus feeding on all three seats of Sant Kabirnagar
जीत का जश्‍न मनाते भ्‍ााजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव 2017 में जिले की तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। खलीलाबाद सीट से दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे , मेंहदावल सीट से राकेश सिंह बघेल और धनघटा सुरक्षित सीट से श्रीराम चौहान विधायक चुने गए। 
विज्ञापन


खलीलाबाद सीट में कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 35 चक्र में यहां कुल 224011 मतों की गणना हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को 72,061 मत मिले। जबकि बसपा प्रत्याशी मशहूर आलम चौधरी को 56,024 मत और पीस पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर मो. अय्यूब को 42,041 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी जावेद अहमद को 28,274 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार भाजपा के दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने बसपा प्रत्याशी मशहूर आलम को 16037 मतों से पराजित किया। मेंहदावल सीट पर कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैैैदान में थे।
विज्ञापन


यहां 36 चक्र में कुल 2,24,827 मतों की गणना हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह बघेल को 86,976, बसपा प्रत्याशी अनिल त्रिपाठी को 44,062 , सपा प्रत्याशी जयचंद उर्फ जयराम पांडेय को 37557 और पीस पार्टी के मोहम्मद इरफान को 25499 मत प्राप्त हुए। यहां भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह बघेल ने बसपा प्रत्याशी अनिल त्रिपाठी को 42,914 मतों से हराया। धनघटा सुरक्षित सीट सीट पर कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैैैदान में थे। यहां कुल 30 चक्र में 200292 मतों की गणना हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी श्रीराम चौहान को 79,572, सपा प्रत्याशी अलगू चौहान को 62,663 और बसपा प्रत्याशी नीलमणि को 51,938 मत हासिल हुए। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी श्रीराम चौहान ने सपा प्रत्याशी अलगू चौहान को 16,909 मतों से शिकस्त देते हुए जीत हासिल की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed