{"_id":"651483e4792553c5930d97b6","slug":"lost-rs-91000-while-buying-pickup-online-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-3499-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन पिकअप खरीदने के चक्कर में गंवाए 91,000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन पिकअप खरीदने के चक्कर में गंवाए 91,000 रुपये
Thu, 28 Sep 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ऑनलाइन सेकंड हैंड पिकअप वाहन खरीदने के चक्कर में युवक 91,560 रुपये गंवा दिया। ऑनलाइन पैसा भेजने के बाद जब उसे वाहन की डिलीवरी नहीं मिली, तब उसको साइबर ठगी का शिकार होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने बुधवार को एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
दुधारा क्षेत्र के करही गांव निवासी अब्दुल रज्जाक पुत्र अशफाक अहमद ने बताया कि दो दिन पहले उसने फेसबुक पर महिंद्रा पिकअप का प्रचार देखा। दिए गए मोबाइल नंबर जब उसने संपर्क किया। जालसाज ने दो लाख रुपये में सेकंड हैंड महिंद्रा पिकअप देने की बात बताई और ऑनलाइन पैसा पेमेंट करने को कहा।खरीदार अब्दुल रज्जाक को विश्वास में लेने के लिए जालसाज ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर आधार नंबर और पैन नंबर भी भेज दिया। पीड़ित ने जालसाज के खाते में फोन पे के जरिए पांच बार में कुल 91,560 रुपये भेज दिए। रकम भेजने के बाद जब शेष रकम वाहन की डिलीवरी के दौरान देने की बात कही। जालसाज आनाकानी करने लगा।उसके हीलाहवाली करने पर जब पीड़ित को शक हुआ, तब उसने अपना पैसा वापस करने की बात कही, लेकिन जालसाज फिर रकम की मांग करने लगा। साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को जब विश्वास हो गया कि उसके साथ ठगी हुई, तब उसने एएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर केस दर्ज किए जाने का निर्देश एसओ को दिया गया है।