फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lord Govardhan worshiped with Bhaiya Dooj festival

भैया दूज पर्व के साथ हुई भगवान गोवर्धन की पूजा

Thu, 27 Oct 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Lord Govardhan worshiped with Bhaiya Dooj festival
भैया दूज के पर्व पर शहर के किशोर धर्मशाला में गोवर्धन की पूजा गोर्बधन की पूजा करती हुई।संवाद - फोटो : KHALILABAD
भैया दूज पर्व के साथ हुई भगवान गोवर्धन की पूजा
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उतारी आरती
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीपावली के बाद बृहस्पतिवार को जिले में जगह-जगह गोवर्धन की पूजा की गई। महिलाओं और युवतियों ने गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया और उसे चंदन आदि से टीका लगाकर पूजा पाठ किया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में भगवान इंद्र ने बृजवासियों से नाराज होकर मूसलाधार बारिश की थी। उस वक्त भगवान श्रीकृष्ण ने छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों को बचाया था। पर्वत के नीचे भगवान श्रीकृष्ण ने सभी को सुरक्षा प्रदान की थी, तभी से भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन के रूप में पूजा जाता है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के किशोर धर्मशाला परिसर में महिलाओं ने एकत्र होकर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया और उसे अच्छत, चंदन धूप, दीप से पूजा के बाद भोग चढ़ाया। इस अवसर पर अंशिका वर्मा, अंकिता, अर्पिता, नैना, माधुरी, अंशी, महक आदि लड़कियां व महिलाएं मौजूद रहीं। बखिरा कस्बे में महिलाओं ने समवेत रूप मेें गोवर्धन पूजा करते हुए गीत गाए और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
भाइयों ने बहनों को दिया उपहार
संतकबीरनगर। यमद्वितीया की तिथि में बृहस्पतिवार को अपनी बहनों के घर जाकर भाइयों ने नए चावल का बना फरा खाया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया, आरती उतारी और उन्हें दीर्घायु के आशीष दिए। जबकि भाइयों ने उपहार दिए।

बताते हैं कि सूर्य की पत्नी छाया से यमराज और यमुना की उत्पत्ति हुई थी। जब भी बहन-भाई यम को अपने यहां आमंत्रित करती वे व्यस्तता के कारण आ नहीं पाते। एक बार यम पहुंचे तो बहन ने उनकी आरती उतारी। भोजन कराया और बदले में यम से यह वर मांग लिया कि जो इस दिन अपनी बहन के घर जाकर भोजन करे, उसे तुम्हारा भय न हो, यम ने एवमस्तु कहा। तबसे कार्तिक शुुक्ल द्वितीया को बहनों के घर जाकर भोजन करते हैं, बदले में उपहार देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed