फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lord Chitragupta was worshiped as per rituals, procession took place

Sant Kabir Nagar News: विधि-विधान से की भगवान चित्रगुप्त की पूजा, निकली शोभायात्रा

Sun, 03 Nov 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Lord Chitragupta was worshiped as per rituals, procession took place
- शुगर मिल चौराहे से निकली यात्रा, शहर भ्रमण के बाद भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में रविवार को खलीलाबाद शुगर मिल चौराहे के पास भगवान चित्रगुप्त पूजा समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कायस्थ समाज के लोगों ने विधि-विधान के साथ कलम और दवात की पूजा की। साथ ही चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की।
पूजन के बाद भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई, जो शुगर मिल चौराहे से शुरू होकर बैंक चौराहा, गोला बाजार, मां समय मंदिर होते हुए बैंक चौराहा पर आकर समाप्त हुई। यहां पर भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन जगत जायसवाल, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, कार्यकारणी जिलाध्यक्ष डाॅ. आलोक सिन्हा, महासचिव शक्ति श्रीवास्तव बाबुल, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, भाजपा नेता अत्रेश श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कायस्थ समाज ने की कलम-दवात की पूजा

बेलहर। रविवार को सांथा स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ की। कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि भैया दूज के दिन चित्रगुप्त महाराज की पूजा होती है। इसी दिन कारोबारी कलम-दवात की भी पूजा करते हैं। दीपावली के तीसरे दिन यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को जहां देशभर में भैया दूज का पर्व मनाया जाता है, वहीं कायस्थ परिवार के देवता चित्रगुप्त महाराज को भी पूजा का विधान है। सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि यम द्वितीया को मनाया जाने वाला यह पर्व कलम-दवात की पूजा के नाम से भी प्रचलित है। इस दौरान पंडित प्रकाश शुक्ला, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

भगवान चित्रगुप्त के लगे जयकारे, सुख-समृद्धि की कामना

मेंहदावल। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा व कायस्थ एकता मंच ने रविवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। भगवान चित्रगुप्त का पूजन कर जयकारे लगाए। सुख-समृद्धि की कामना की गई।

द्वितीया के पर्व पर मोहल्ला ब्रह्मचारी में स्थित मंदिर में कायस्थ समाज ने कलम-दवात व पुस्तक का पूजन किया। भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर आरती एवं प्रसाद का वितरण किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज के लोग अपनी लेखनी के लिए सदैव से जाने जाते है। जिस कारण समस्त कायस्थ समाज के लोग यह पूजा काफी विधि विधान के साथ करते है। इस दौरान सिद्धांत श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, सुरेश, नीलेश, सचिन श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed