फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Long waiting in trains... forced to travel by buses

Sant Kabir Nagar News: ट्रेनों में लंबी वेटिंग...बसों से सफर करने की मजबूरी

Fri, 16 May 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Long waiting in trains... forced to travel by buses
दिल्ली जा रही ट्रेन में यात्रियों की भीड़ 
संतकबीरनगर। वर्तमान समय में सहालग का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग शादी-विवाह में शामिल होने के लिए घर आ रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही जिन लोगों के घर शादी विवाह का कार्यक्रम पूर्ण हो गया है वह लोग लौट रहे हैं, लेकिन ट्रेनें फुल हैं। जल्द ही गर्मी की छुट्टी होने वाली है, ऐसे में लोग देशाटन पर निकलने का मन बना रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से समस्या बढ़ गई है।
गोरखपुर में मेगा ब्लाक के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अब ट्रेनें निर्धारित समय से आ जा रही है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन इधर शादी-विवाह का सीजन होने के कारण ट्रेनों में सफर करने वालों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

इसके चलते ज्यादातर ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है। खासकर मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 200 से ऊपर पहुंच गई है। स्थिति यह है कि यह समस्या स्लीपर कोच ही नहीं बल्कि एसी कोच में भी है। ऐसे में गर्मी में यात्रा के दौरान लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय आरक्षण काउंटर पर टिकट कराने पहुंच रहे काफी यात्री लंबी वेटिंग देखकर लौट जा रहे हैं। मई में दिल्ली जाने वाली ट्रेनें की सीटें फुल हो चुकी हैं। इधर, जब गर्मी की छुट्टी होगी तो यात्री की भी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed