फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Long queues of diabetes and skin patients.

Sant Kabir Nagar News: शुगर और त्वचा रोगियों की लंबी कतार

Sun, 26 Jul 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Long queues of diabetes and skin patients.
पौली ​​स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों को परामर्श देतीं चिकित्सक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, बुखार, पेट दर्द, सांस की तकलीफ, खांसी से पीड़ित लोगों ने इलाज कराया।
मेले में चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा उपलब्ध कराई। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इस दौरान तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में 1214 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 80, उदर रोग के 98, शुगर के 110, त्वचा रोग के 194 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या लेकर मरीज आए। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आईं कमलावती देवी, प्रियंका आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बाद फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में 24 मरीजों ने इलाज किया गया। डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 24 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां 43 मरीजों ने इलाज कराया।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed