{"_id":"61eeeac4a3417f626c61b6c9","slug":"lolice-drive-campain-against-illicit-wine-khalilabad-news-gkp4248139193","type":"story","status":"publish","title_hn":"713 लीटर कच्ची शराब के साथ 46 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
713 लीटर कच्ची शराब के साथ 46 गिरफ्तार
विज्ञापन
713 लीटर कच्ची शराब के साथ 46 गिरफ्तार
संतकबीरनगर। चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने 151 स्थानों पर दबिश दी। 713 लीटर कच्ची शराब के साथ 46 अभियुक्तों को पकड़ा। जबकि 151.5 क्विंटल लहन और शराब बनाने की 73 भट्ठियों को नष्ट किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि रविवार की शाम कोतवाली पुलिस ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि दुधारा पुलिस ने 170 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ सात लोगों को पकड़ा। दो क्विंटल लहन नष्ट की गई। इसी तरह धनघटा पुलिस ने 103 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि 135 क्विंटल लहन नष्ट की गई और 51 भट्ठियों को नष्ट किया। महुली पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। मेंहदावल पुलिस ने 90 लीटर कच्ची शराब के साथ नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। बखिरा पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि 1.5 क्विंटल लहन और चार भट्ठियों को नष्ट किया। बेलहरकला पुलिस ने 140 लीटर कच्ची शराब के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। 13 क्विंटल लहन और 16 भट्ठियों को नष्ट किया। धर्मसिंहवा पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।