{"_id":"65cf9def2128291cc20cc5c8","slug":"lokayukta-investigation-not-completed-in-29-villages-even-after-one-and-a-half-month-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109918-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डेढ़ माह बाद भी 29 गांवों में नहीं पूरी हुई लोकायुक्त की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डेढ़ माह बाद भी 29 गांवों में नहीं पूरी हुई लोकायुक्त की जांच
Fri, 16 Feb 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
- दो पूर्व सीडीओ, पूर्व डीपीआरओ समेत अन्य पर है गबन का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेमरियावां क्षेत्र के 29 गांवों में विकास कार्यों में एक करोड़ 29 लाख के भुगतान की लोकायुक्त जांच चल रही थी। यह जांच एसडीएम सदर के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम कर रही है। इसमें दो पूर्व सीडीओ, डीपीआरओ, चार एडीओ पर अनियमितता का आरोप है, लेकिन डेढ़ माह बीतने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई है।
दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां निवासी सलीम ने नवंबर 2023 में लोकायुक्त को पत्र लिखकर सेमरियावां क्षेत्र के 29 गांव में बिना कार्य कराए एक करोड़ 29 लाख के भुगतान लेने का आरोप लगाया था। करही, चंगेरा मंगेरा, सेमरियावां, बुढानगर, साल्हेपुर, साजियाबाद, बिगरामीर, दुधारा, सोनौरा गोसी, उसरा शहीद, तेनुहारी सोयम, रायपुर छपिया, पिपरा गोविंद, मूडाडीहा बेग, छंगुरिया बंगुलिया समेत कुल 29 गांव शामिल रहे। जिसके बाद लोकायुक्त के निर्देश पर डीएम ने एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। इस टीम में सीओ सदर, एपीओ और जेई को शामिल किया गया था। टीम को एक माह में रिपोर्ट देनी थी पर टीम ने अभी तक जांच पूरी नहीं की।
इन अधिकारियों पर है आरोप
पूर्व सीडीओ अतुल कुमार मिश्र, पूर्व सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, पूर्व उप निदेशक पंचायत राज बस्ती मंडल बमबहादुर सिंह, पूर्व डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, पूर्व जेई एमआई शिवदास, पूर्व सहायक विकास अधिकारी शशि भूषण पांडेय, पूर्व ग्राम सचिव आनंद कुमार, पूर्व ग्राम सचिव शिवेंद्र कुमार, पूर्व ग्राम संचवि शिवमूरत शामिल हैं।
विज्ञापन
कुछ गांव की जांच पूरी हो गई है। पड़ोखर की जांच सोमवार को होगी, अन्य जो गांव बच रहे हैं उसकी जांच अगले सप्ताह पूरी हो जाएगी। जिसके बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
- शैलेश दुबे, एसडीएम सदर, जांच अधिकारी