फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lokayukt want detail of wealth

पूर्व व वर्तमान चेयरमैन की संपत्ति की लोकायुक्त ने मांगी जानकारी

Mon, 03 Oct 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
lokayukt want detail of wealth
पूर्व व वर्तमान चेयरमैन की संपत्ति की लोकायुक्त ने मांगी जानकारी
विज्ञापन

- 12 अक्तूबर तक छह बिंदुओं पर जवाब देने के दिए निर्देश
- जांच रिपोर्ट से असंतुष्ट होकर शिकायतकर्ता ने दोबारा की है शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। लोकायुक्त ने नगर पंचायत मेंहदावल के पूर्व चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल व उनकी वर्तमान चेयरमैन पत्नी प्रमिला जायसवाल से छह बिंदुओं पर सूचना मांगी है। 12 अक्तूबर तक जवाब देने को कहा है।
मेंहदावल नगर पंचायत निवासी अनुराग त्रिपाठी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल और वर्तमान चेयरमैन प्रमिला जायसवाल के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत की थी।
विज्ञापन

सचिव अनिल कुमार सिंह ने डीएम को तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर 24 नवंबर 2021 तक जांच आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा था। तत्कालीन डीएम ने एडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम की अध्यक्षता की कमेटी ने मेंहदावल पहुंचकर बिंदुवार शिकायत की जांच की। डीएम की ओर से जांच रिपोर्ट लोकायुक्त को भेज दी गई थी। इधर जांच से संतुष्ट नहीं होने पर एक बार फिर शिकायतकर्ता अनुराग त्रिपाठी ने लोकायुक्त से शिकायत की।
शिकायतकर्ता के असंतुष्ट होने से मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त ने मेंहदावल चेयरमैन को पत्र जारी करके छह बिंदुओं पर 12 अक्तूबर तक जवाब देने के लिए कहा है। मेंहदावल तहसील के पास सोमवार को शिकायतकर्ता ने पत्रकार वार्ता करते हुए मामले की जानकारी दी।

शिकायतकर्ता अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि लोकायुक्त ने दोनों जनप्रतिनिधियों से जानकारी मांगी है। इसमें कहा है कि आपने अपने पद पर किस तिथि में कार्यभार ग्रहण किया। आप तथा आप के आश्रितों के पास अध्यक्ष नगर पंचायत मेंहदावल का कार्यभार ग्रहण करने के दौरान कौन-कौन सी चल व अचल संपत्ति थी। अपने कार्यकाल के दौरान कौन-कौन सी चल व अचल संपति किससे और कितने मूल्य पर खरीदी। अपने कार्यकाल के दौरान क्रय की गई संपत्ति के प्रतिफल की धनराशि का भुगतान किस वैध स्रोत से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed