{"_id":"69efb55a6d04e7b58b0edb35","slug":"lok-adalat-to-be-held-on-may-9-preparations-begin-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149744-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाै मई को आयोजित होगी लोक अदालत, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाै मई को आयोजित होगी लोक अदालत, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देश पर सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी ने लोअर कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों साथ बैठक की। इसमें नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
सीजेएम चेतना त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार से शिविर लगेंगे तथा पराविधिक स्वयं सेवकों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बैठक में सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पांडेय, सिविल जज अशोक कुमार कसौधन, सिविल जज एफटीसी निधि मिश्रा, सिविल जज एफटीसी अभिनव त्रिपाठी सिंह मौजूद रहे।