फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lock on block offices

ब्लॉक पर ताला लगाकर प्रमुख पहुंचे कलेक्ट्रेट

Mon, 08 Aug 2016 11:42 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूराे
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 08 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
lock on block offices
ब्लॉकों में ताला लगाकर प्रमुखों ने प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में ताला लगाकर प्रमुखों ने प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रमुखों ने सीएम के नाम संबोधित 32 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि पूर्व में राज्य वित्त की धनराशि क्रमश: ग्राम पंचायत में 60 प्रतिशत, क्षेत्र पंचायत 20 प्रतिशत तथा जिला पंचायत 20 प्रतिशत सरकार द्वारा दी जाती है। अब वर्ष 2016-17 में यह धनराशि क्रमश: ग्राम पंचायत 50 प्रतिशत, क्षेत्र पंचायत 10 प्रतिशत एवं जिला पंचायत को 40 प्रतिशत कर दिया गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायत अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराती है। क्षेत्र को विकासशील बनाने के लिए यह धनराशि बराबर भागों में बांटी जाए। पूर्व में क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायत को 13वें वित्त की धनराशि बराबर भागों में बांटी जाती थी। अब 14वें वित्त की धनराशि जितनी ग्राम पंचायत को दी जा रही है। उतनी धनराशि क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्र पंचायत को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत, विकास खंड, ब्लॉक के समस्त वित्त एवं प्रशासनिक कार्य जो भी विकास खंड स्तर पर है प्रमुखों के अनुमोदन के उपरांत ही वह फाइल स्वीकृत हो। क्योंकि प्रमुख ही क्षेत्र पंचायत, विकास खंड और ब्लॉक का अध्यक्ष होता है। क्षेत्र पंचायत विकास खंड और ब्लॉक एक संवैधानिक संस्था है। जिसका अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख होता है। समस्त सेवाओं प्रमुख के अधीन कर दी जाए।

वेतन अवकाश तथा चरित्र पुस्तिका पर नियंत्रण प्रमुख का रहेगा। जो कि क्षेत्र पंचायत अधिनियम 1961 में निहित है। इन व्यवस्थाओं के पूर्ण रूप से लागू होने के उपरांत ही पंचायतों पर राज्य तंत्र सुचारु रूप से जनहित में कार्य कर सकेगा। उन्होंने कहा कि अन्य कई मांगे है जिस पर लड़ाई लड़ी जा रही है।


धरने में नाथनगर प्रमुख शिवनाथ यादव, फूलचंद चौधरी, प्रिंसअगम सिंह, विरेंद्र कन्नौजिया, प्रेम नारायण निषाद, पंकज, महमूद आलम, आत्मा यादव, लल्लन सिंह, जयहिंद यादव, अतिकुर्रहमान, महेश कुमार, सोनू सिंह, मोहम्मद तौफिक, रामराज मौर्य, निसार अहमद, ओम प्रकाश यादव, तौलन प्रसाद, संजय कुुमार सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed