फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lock in government offices, employees on dharna

सरकारी दफ्तरों में ताला, कर्मचारी धरने पर 

Fri, 02 Sep 2016 11:18 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 02 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
 Lock in government offices, employees on dharna
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को दफ्तरों में ताला बंदकर विकास भवन में एकत्र हुए और धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को दफ्तरों में तालबंद कर विकास भवन में एकत्र हुए। यहां भी विकास भवन गेट पर पहले ताला बंद कर धरना दिया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार और तालाबंदी की वजह से अधिकारी भी दफ्तर में नहीं घुस पाए। जिसकी वजह से जरूरी काम से आने वाले फरियादी भटकते नजर आए।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शक्ति विकास उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें प्रदेश स्तर पर लंबित हैं। छठवें वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों एवं एसीपी आठ,16 और 24 वर्ष पर प्रोन्नत पद पर ग्रेड पे देने की मांग की जा रही है। वेतन विसंगतियों को दूर करते हुए एक जनवरी 2016 से लागू करने और लिपिक संवर्ग का ग्रेड पे उच्चीकृत करने, वाणिज्य कर, कृषि विभाग एवं समस्त विभागों का कैडर रिव्यू करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती पर लगी रोक हटाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


शिक्षेणत्तर कर्मियों को राज्य कर्मियों की भांति 300 दिवस के अर्जित अवकाश का नकदीकरण प्रदान किए जाने के अलावा पेंशन व्यवस्था बहाल करने मांग की जा रही है। यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी चुप नही बैठेंगे। अध्यक्ष ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि कर्मचारी मेडिकल अवकाश का प्रार्थना पत्र देते है तो तत्काल स्वीकृत नहीं किया जाता है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। जो कर्मचारियों की समस्याएं हैं, उसके निकारण के लिए तहसील और ब्लॉक स्तर पर कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी कर्मचारी के साथ यदि अन्याय हुआ तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। जो कर्मचारी उत्कृष्ट कार्य किए है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। धरने में उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक ग्राम्य एसोसिएशन के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ, कलेक्ट्रेट, स्वास्थ्य, सफाई कर्मचारी और विशिष्ट बीटीसी संगठन के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, असफाक अहमद, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, लालचंद्र चौहान, अवधेश अग्रहरि, अमित कुमार त्रिपाठी,अनिल सिंह,दुर्गेश कुमार मिश्र, जाकिर हुसेन आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed