फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Locedown screening

लगी लंबी लाइन

Mon, 11 May 2020 06:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Locedown screening
तहसील पर नायब तहसीलदार द्धारा लोगों को क्वारंटिन होम के बारे में जानकारी देते - फोटो : KHALILABAD
लॉकडाउन: स्क्रीनिंग के लिए लगी लंबी कतारें
विज्ञापन

ब्लॉकवार सीएचसी पर प्रवासी मजदूरों की हो रही जांच
एचआरपीजी खलीलाबाद में राहत वितरण के दौरान उमड़ी भीड़
हॉट स्पाट चिन्हित क्षेत्रों में सख्ती बरत रहा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के बीच सोमवार को बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आने के बाद स्क्रीनिंग के लिए केंद्रों पर काफी भीड़ जुट गई। ऐसे में प्रशासन ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्क्रीनिंग की व्यवस्था कर दी है। केंद्रों पर भीड़ इस कदर हो गई कि व्यवस्था बनाने में अधिकारियों को पसीने छूट गए।

सोमवार को खलीलाबाद क्षेत्र के बनकटिया में निर्माणाधीन जिला जेल में बने ट्राजिंट कैंप में स्क्रीनिंग का कार्य शुरू हुआ। यहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो एडीएम संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर स्क्रीनिंग कराने को कहा। काफी मशक्कत के बाद व्यवस्था बन सकी। इसी क्रम में सेमरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी स्क्रीनिंग के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सभी की स्क्रीनिंग की गई। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी पर थर्मल स्क्रीनिंग व जांच के लिए परदेसियों की भीड़ उमड़ पड़ी और करीब एक किलोमीटर लंबी कतारें लग गई। भीड़ को संभालने के लिए मौके पर जहां पुलिस बल पहुंची वहीं सीएचसी पर तीन चिकित्सकों की कमेटी इन लोगों की जांच में जुटी रही। दूसरी तरफ राहत सामग्री के वितरण का कार्य भी जारी है। सोमवार को हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह से ही मजदूरों की भीड़ लग गई। इनको लंबी कतार में खड़ा किया और बारी-बारी से सामग्री देकर होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा गया। इधर हॉट स्पाट चिन्हित क्षेत्रों में प्रशासन सख्ती बरत रहा है। किसी को भी इन क्षेत्रों में जाने नहीं दिया जा रहा है। हालांकि रोजमर्रा की जरूरतों का सामान प्रशासन की देखरेख में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed