{"_id":"6734f0eaa904e56f92069635","slug":"loan-worth-rs-44-crore-distributed-to-250-self-help-groups-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123771-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 250 स्वयं सहायता समूहों को पौने चार करोड़ का ऋण वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 250 स्वयं सहायता समूहों को पौने चार करोड़ का ऋण वितरित
विज्ञापन
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मेगा क्रेडिट कैंप कार्यशाला का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत विकास भवन में स्थिति डीपीआरसी सभागार में स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय पोषण हेतु बैंक ऋण वितरण शिविर लगाया। इसमें 250 स्वयं सहायता समूहों को पौने चार करोड़ का ऋण वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण वितरण की तीन करोड़ 75 लाख का डेमो चेक प्रदान किया, जिसमें बड़ौदा यूपी बैंक में 201, समूहों के सापेक्ष तीन करोड़ एक लाख 50 हजार, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 37 समूहों के सापेक्ष 55 लाख 50 हजार, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 12 समूहों के सापेक्ष 18 लाख का डेमो चेक शामिल था। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक रहें। साथ ही कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रहे।
उपायुक्त स्वत: रोजगार जीशान रिजवी ने शिविर के उद्देश्य के साथ-साथ कुल 250 स्वयं सहायता समूहों को बैक के द्वारा सीसीएल का लाभ प्रदान किए जाने के विषय में बताया गया। संचालन प्रदीप त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ सुरेश चंद्र केशरवानी, सहायक विकास अधिकारी दिलीप पांडेय, अभिनाश कुमार, अभय कुमार सिंह, अशोक गुप्ता, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, एडीओ नीतू समेत अन्य मौजूद रहे।