फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lit fire in idol of government

सपा यूथ ब्रिगेड ने सरकार का जलाया पुतला

Fri, 28 Aug 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
lit fire in idol of government
बैंक चौराहे पर सपाइयों ने सरकार का पुतला जलाया। - फोटो : KHALILABAD
सपा यूथ ब्रिगेड ने सरकार का जलाया पुतला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की देर शाम बैंक चौराहे पर सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज का विरोध किया।

सपा के युवा नेता राहुल यादव बादल ने कहा कि जेईई और एनईईटी परीक्षाओं को टालने को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में राजभवन के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं पर यूपी पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। इसके विरोध में सरकार का पुतला जलाया गया है। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजीम खान ने कहा कि सितंबर में होने वाले इन दोनों परीक्षाओं में करीब 28 लाख छात्र हिस्सा लेने वाले हैं। कोरोना महामारी के कारण सपा इसे टालने की मांग कर रही हैं। इस अवसर पर गोविंद यादव, विशाल सिंह सैथवार, राजेश यादव, दिनेश यादव, निखिल शर्मा, सिप्पू अंसारी, अमित यादव, हरिहर कृष्णा यादव, शिखर पांडेय, सतीश चंद्र मिश्र, संदीप यादव, बलिराम यादव, आकाश शर्मा, हरिओम पांडेय, उमेश यादव, विजय यादव, दीपक यादव सूर्या, डेंजर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed