फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Listening to the Bhagavad Gita leads to devotion.

Sant Kabir Nagar News: भगवत कथा सुनने से मिलती है भक्ति

Sat, 03 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Listening to the Bhagavad Gita leads to devotion.
नगर पंचायत हरिहरपुर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य देवव्रत जी महराज
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन आचार्य देवव्रत ने कहा कि भगवत कथा से भक्ति और भगवान की प्राप्ति होती है। माघ महीने में कथा सुनने से भगवत कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भागवत कथा अर्पण, तर्पण और समर्पण का भाव मन में जगाती है। जब व्यक्ति के भीतर समर्पण का भाव आ जाता है तब वह ध्रुव और प्रहलाद की तरह साक्षात प्रभु के दर्शन पा लेता है। उन्होंने कहा कि पुण्य के फल से भी भगवत कथा सुनने को नहीं मिलता क्योंकि देवताओं के पास पुण्य की कोई कमी नहीं है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने का अवसर बड़े भाग्य से मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान और भक्ति की प्राप्ति भाग्य से नहीं बल्कि भागवत कथा से होती है। व्यास जी कहते हैं कि भगवत कथा भगवान की प्राप्ति कराती है। परमात्म बल ऐसा बल है जो भगवत कृपा से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा प्रसाद का एक रूप है। उन्होंने प्रसाद शब्द की महिमा बताई और कहा कि यह कथा प्रभु का प्रसाद है। कोई व्यक्ति कथा तभी सुन पाता है उस पर ईश्वर की कृपा हो। भगवत कथा रूपी संगम में कितने भी गहरे चले जाएं डूबने का डर नहीं होता। कथा का यह संगम भाव के सागर डुबो देता है। जिसमें पहले चरण में भक्ति और दूसरे चरण में भगवान की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रीमद् का अर्थ बताते हुए कहा कि श्री शब्द का मतलब राधा जी से है। वास्तव में यह श्रीमत है लेकिन बाद में भागवत शब्द आने के चलते श्रीमद् कहा जाता है। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, शक्ति कुमार पांडेय, अनिमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed