{"_id":"66aa7a03016b584d8f005554","slug":"lineman-burnt-while-repairing-fault-admitted-khalilabad-news-c-7-1-gkp1052-639156-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फाल्ट ठीक करते समय लाइनमैन झुलसा, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फाल्ट ठीक करते समय लाइनमैन झुलसा, भर्ती
Wed, 31 Jul 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के कुरियापार बेलहसा निवासी बिजलीकर्मी फाल्ट ठीक करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि फाल्ट ठीक करने के लिए कुरियापार बेलहसा निवासी लाइनमैन प्रेमशंकर (32) ने शाम को छह बजे शटडाउन लिया था। हरदी गोदाम के निकट स्थित ट्रांसफार्मर ठीक करते समय बिजली आ गई। बिजली की चपेट में आने से संविदाकर्मी नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में संविदाकर्मी का कंधा व हाथ झुलस गया। स्थिति गंभीर होने पर परिजन इलाज के लिए तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।