फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lights and CCTV cameras will be installed at 35 hot spots in the city.

Sant Kabir Nagar News: शहर में 35 हाॅट स्पाॅट पर लगेंगी लाइटें और सीसीटीवी कैमरेे

Wed, 11 Sep 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 11 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Lights and CCTV cameras will be installed at 35 hot spots in the city.
- महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन की पहल, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
विज्ञापन

- शिफ्टवार कर्मियों की रहेगी तैनाती, नगर पालिका प्रशासन को सौंपी गई जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिलाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर शहर में पुलिस ने करीब 100 हॉट स्पॉट चिह्नित किया है। साथ ही शहर की प्रमुख गलियों में लाइटें लगाई जाएंगी। दशहरा के पूर्व इन हाॅट स्पाॅट पर लाइटें और सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे के जरिए इसकी निगरानी कमांड कंट्रोल रूम से होगी।
महिलाओं के साथ छेड़खानी व शोहदों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके तहत जहां जगह-जगह महिला सशक्तीकरण को लेकर स्लोगन लिखे गए हैं, वहीं अब ऐसे स्थानों को हाॅट स्पाॅट के रूप में चिह्नित किया गया जहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इसमें गोला बाजार, औद्योगिक नगर, त्रिपाठी मार्केट से रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर, मीट मंडी से बंजरिया जाने वाले मार्ग, गौसपुर की ओर जाने वाले मार्ग सहित कई स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे पूर्व में भी लगाए गए हैं। इन सीसीटीवी कैमरे के जरिए कमांड कंट्रोल रूम से शहर की निगरानी की जाएगी। इसके लिए कमांड कंट्रोल रूम कलक्ट्रेट में बना है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। यहां पर शिफ्ट वार कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिह्नित स्थानों पर लगाई जाएंगी लाइटें
शहर के विभिन्न मोहल्लों में चिह्नित हाॅट स्पाॅट स्थलों पर अंधेरा दूर करने के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। इसके जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन को सौंपी गई है। प्रशासन का मानना है कि नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा व दीवाली के त्योहार पर शहर में भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता में हैं। चिह्नित स्थानों पर पुलिस की भी तैनाती रहेगी ताकि किसी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।


महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर शहर में हाॅट स्पाॅट चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही लाइटें लगाई जाएंगी। नवरात्र से पूर्व यह कार्य कराने की तैयारी है। इसके लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया है।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed