{"_id":"66886579f32b04cdfd09c156","slug":"lightning-struck-while-grazing-cattle-six-people-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117197-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मवेशी चराने के दौरान गिरी बिजली, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मवेशी चराने के दौरान गिरी बिजली, छह लोग घायल
Sat, 06 Jul 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरवा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। शुक्रवार की दोपहर गांव के पूरब स्थित राप्ती नदी के पास भैंस चराने गए लोगों पर उस समय बिजली गिर गई जब वह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरवा में शुक्रवार की दोपहर बाद कुछ लोग राप्ती नदी के किनारे भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए पेड़ के नीचे 60 वर्षीय लहुरी यादव, 52 वर्षीय चंद्रभान, 60 वर्षीय जोखू, 36 वर्षीय शिवकुमार, 40 वर्षीय कैलाश और 35 वर्षीय अशोक पांडेय खड़े थे। उसी दौरान तेज गरज के साथ बिजली गिरी।
गांव के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए जहां प्राथमिक उपचार करने के साथ ही चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।