फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lightning havoc: two youths and one teenager died, ten got burnt

बिजली का कहर : दो युवकों व एक किशोर की मौत, दस झुलसे

Mon, 18 Sep 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Lightning havoc: two youths and one teenager died, ten got burnt
- मौत की सूचना से सदमे में आए किशोर के बड़े पिता ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाओं में रविवार को दो युवकों व एक किशोर की मौत हो गई। इसमें किशोर की मौत की खबर सुनकर गोरखपुर में इलाज करा रहे किशोर के बड़े पिता की भी सदमे से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बिजली गिरने की घटनाओं में दस लोग झुलसे भी हैं। मौके पर पहुंच कर प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया।
सलेमपुर कोतवाली के कल्याणी गांव निवासी संदीप यादव (20) पुत्र बृजेश यादव भटनी के एक निजी महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र थे। रविवार को वह गांव के बाहर ताल में स्थित धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से संदीप बुरी तरह झुलस गए। बगल के खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। धान की फसल बड़ी होने के चलते युवक दिखाई नहीं दे रहा था। परिजनों के काफी तलाश करने पर युवक मिला। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था, इस घटना में गांव के ही एक व्यक्ति के दो पशुओं की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना एकौना थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में हुई। गांव स्थित काली माता मंदिर के पास पेड़ के नीचे चबूतरे पर कुछ लोग बैठे थे। बारिश के पहले तेज आवाज के साथ पेड़ पर बिजली गिर पड़ी। इससे नीचे बैठे उमाशंकर यादव के बेटे पंकज यादव (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिजली की चपेट में आने से गांव के अनिकेश यादव (14), विकास चौधरी (18), विश्वजीत यादव (16), सत्यम यादव (15), शिवशंकर चौधरी (19), रामसकल चौधरी (55), निखिल यादव (16), रामअधार (70), अक्षयवर (45) वर्ष और रामलाल यादव (55) झुलस गए। एक साथ 11 लोगों पर बिजली गिरने से गांव में दहशत फैल गई। लोग घायलों को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। गांव में एसडीएम विपिन कुमार दूबे ने पहुंच कर हालात के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना में बरहज क्षेत्र के बारा दीक्षित गांव निवासी इंद्रजीत सोनकर के पुत्र प्रहलाद सोनकर (16) लघुशंका करने के लिए घर से बाहर निकले। वह जामुन के पेड़ के पास लघुशंका कर रहे थे, इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि उसकी जद में आने से प्रहलाद अचेत होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में भर्ती उसके बड़े पिता शीतल सोनकर (72) यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed