फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Light rain makes the weather pleasant; relief from sultry heat.

Sant Kabir Nagar News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Thu, 24 Sep 2026 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Light rain makes the weather pleasant; relief from sultry heat.
बृहस्पतिवार को पूरे दिन रूक-रूक कर होती रही बारिश-संवाद
संतकबीरनगर। बुधवार की रात्रि से रिमझिम बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर रुक- रुक कर बारिश होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिली है। इससे किसान खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि शहर में सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है। किसान रामदरस, सुधाकर आदि का कहना है कि बारिश से सिंचाई की चिंता दूर हो गई है। फसल का विकास अब तेजी से होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ बारिश के चलते खलीलाबाद कस्बे में जगह-जगह जलभराव व कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन

व्यापारियों पर भी बारिश का असर पड़ा है। दुकानों पर अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम ग्राहक आए।
00000000000000000000000
मौसम में बदलाव हुआ है। अभी शनिवार तक बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे फसलाें को लाभ पहुंचेगा। गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed