फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   light rain

Sant Kabir Nagar News: सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी, बढ़ी ठंड, कम हुआ प्रदूषण का स्तर

Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
light rain
फोटो सहित
विज्ञापन

-ऊनी कपड़ों की खरीदारी में जुटे लोग, दोपहर में निकली धूप तो मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को अचानक बदल गया। आसमान में बादल छाए रहे तो सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। इससे जहां लोग परेशान रहे, वहीं, कई दिनों से प्रदूषण झेल रहे लोगों को राहत मिली है। एक्यूआई स्तर घटकर 143 पहुंच गया है। ऊनी वस्त्राें की बिक्री बढ़ गई है।
बृहस्पतिवार की सुबह हुई तो आसमान में बादल छा गए। सूर्य बादलों की ओट में छिपे रहे। इसके कारण ठंड में इजाफा हो गया है। ठंड के एहसास के चलते लोग देर से घर के बाहर आए। हालांकि, बच्चों को स्कूल भेजना था। ऐसे में किसी तरह बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजा गया। इधर, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

दोपहर में हल्की धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। दूसरी तरफ कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिल गई है। एक सप्ताह से एक्यूआई जहां 172 के आसपास था, वहीं, बृहस्पतिवार को एक्यूआई का स्तर घटकर 143 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड के बीच गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार
बृहस्पतिवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। इससे ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। ठंड का एहसास होने से लोग स्वेटर, मफलर, ऊनी टोपी, शॉल, जैकेट आदि खरीदते देखे गए। शहर के बरदहिया बाजार, गोलाबाजार, आजाद चौक के पास कपड़ों की दुकानों पर भीड़ रही। दुकानदार मनोज कुमार, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। इससे कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।


नहीं सक्रिय हुए रैन बसेरे
ठंड में इजाफा होने के बाद भी अब तक नगर पालिका प्रशासन रैन बसेरों को सक्रिय नहीं कर सका है। हालांकि, शहर में मेंहदावल बाईपास, बंजरिया और जिला अस्पताल में रैन बसेरे बने हैं, लेकिन यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि रैन बसेरे जल्द ही सक्रिय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed