फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Library facility now in Council schools

परिषदीय स्कूलों में अब लाइब्रेरी की सुविधा

Sun, 20 Jan 2019 12:12 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 20 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Library facility now in Council schools
परिषदीय स्कूलों में अब लाइब्रेरी की सुविधा - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जल्द ही विषय से संबंधित अन्य पाठ्य पुस्तकें भी निशुल्क पढ़ने को मिलेेगी। इसके लिए सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्णय लिया है। शुरुआती दौर में प्राथमिक के लिए पांच हजार और जूनियर विद्यालय के 10 हजार रुपये का प्रबंध किया जा रहा है। लाइब्रेरी के जरिए बच्चों में पढ़ने की आदत का विकास किया जाएगा।  
विज्ञापन

 
शासन ने परिषदीय स्कूलों में गुणवत्ता शिक्षा कार्यक्रम के तहत लाइब्रेरी स्थापना का निर्णय लिया है। हर विद्यालय में कहानी, वैज्ञानिक विधि, महापुरुषों की प्रेरणा से संबंधित पुस्तकें रखी जाएंगी, ताकि बच्चों को प्राथमिक स्तर से ही समसामयिक विषयों की जानकारी मिल सके। शासन ने जिले के 443 उच्च प्राथमिक और 1075 प्राथमिक विद्यालयों के लिए 97 लाख रुपये जारी किए हैं। विद्यालयों में आलमारी व अन्य सामानों का इंतजाम विद्यालय केे मिले कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा। यह रकम सिर्फ किताबों की खरीदारी के लिए होगा। पुस्तकें सिर्फ एनसीआरटी और नेशनल बुक ट्रस्ट से खरीदी जाएंगी। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी खोलने की योजना  है। इसके लिए 97 लाख रुपये मिले हैं। जल्द ही योजना को अमल में लाया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed