{"_id":"658c615fd789ef765a0a36a6","slug":"letter-to-stop-trains-on-magahar-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7392-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मगहर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मगहर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग
Wed, 27 Dec 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर लखनऊ रेल खंड पर स्थित मगहर रेलवे स्टेशन पर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक गोरखपुर को अंतरराष्ट्रीय सनातन धर्म प्रचारिका अर्चना त्रिपाठी ने पत्र लिखा है। इसके साथ ही पुष्पक एक्सप्रेस का गोरखपुर तक विस्तार करने की मांग भी की है।
धर्म प्रचारिका अर्चना त्रिपाठी ने पत्र में लिखा है कि सूफी संत कबीर अंतरराष्ट्रीय समाज सुधारक संत थे। उन्होंने पूरे जीवन काल में मानव समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया। उनकी कर्मभूमि मगहर पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। कबीर के अनुयायियों, पर्यटकों को मगहर पहुंचने के लिए सरकार ने कोई समुचित व्यवस्था नहीं की है। पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्र में मगहर स्टेशन आता है। जहां पर कोरोना काल के समय से मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को बंद कर दिया गया था। इसे अब तक बहाल न कर रेलवे कबीर भक्तों और अनुयायियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।
उन्होंने एनईआर और सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिख कर मांग की है कि मगहर स्टेशन पर कोरोना काल से पूर्व में इंटरसिटी, लखनऊ बरौनी, कृषक एक्सप्रेस सहित मेल एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती रहीं, जिन्हें पुनः मगहर स्टेशन पर ठहराव दिया जाना जनहित एवं राष्ट्रहित में होगा। इसके साथ ही लखनऊ से मुंबई तक चलने वाली पुष्पक एक्सप्रेस का विस्तार करते हुए गोरखपुर जंक्शन तक जनहित में करने की मांग की है।