{"_id":"6994b069ce380eb1f20b11c3","slug":"lekhpals-staged-a-sit-in-in-the-tehsil-protesting-against-the-sdm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-146199-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तहसील में लेखपालों ने दिया धरना, एसडीएम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तहसील में लेखपालों ने दिया धरना, एसडीएम का विरोध
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील पर धरना देते लेखपाल-स्रोत लेखपाल
-कार्य व्यवहार से क्षुब्ध लेखपालों ने साथ काम करने से किया मना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने सुचारु रूप से कार्य करने के बाद भी उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि एसडीएम के साथ कार्य कर पाना संभव नहीं है।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष राम प्रताप यादव व महामंत्री उदयभान चौधरी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लेखपाल कार्य कर रहे हैं। इसमें फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, अंश निर्धारण, एसआईआर आदि शामिल है। इसमें आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम के समक्ष पहुंचे, लेकिन उन्होंने सुनने से इंकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि यह कार्य किसी भी स्थिति में ठीक नहीं है। इसके बाद लेखपालों ने निर्णय लिया कि उनके साथ कार्य नहीं किया जाएगा। इस दौरान वीरेंद्र कुमार वर्मा, नेबूलाल, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।