फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lekhpal accused of extortion, protest held

Sant Kabir Nagar News: लेखपाल पर धनउगाही का आरोप, किया प्रदर्शन

Thu, 05 Jun 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of extortion, protest held
डेबरी गांव के ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए
धनघटा/रोसयाबाजार। धनघटा तहसील अंतर्गत ग्राम डेबरी में चल रही चकबंदी प्रक्रिया अनियमितता का शिकार बनकर रह गई है। गांव के किसानों ने चकबंदी लेखपाल पर धनउगाही का आरोप लगाते हुए गांव में प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दिया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो सभी किसान जिला मुख्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

किसान सुनील कुमार यादव, अशोक कन्नौजिया, संदीप यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, लाल कन्नौजिया, इंद्रेश कन्नौजिया, रघुवंश मिश्रा, श्याम उपाध्याय, गुरु यादव, धर्मेंद्र यादव, जयचंद गौड़, मुन्ना उपाध्याय, अनिल मिश्रा, लक्ष्मण अग्रहरी, प्रिंस अग्रहरी, शेर विश्वकर्मा आदि ने कहा कि जिस किसान के पास डाेमट मिट्टी वाला खेत है उसको बलुई खेत का चक काट दिया जा रहा है। जिसका खेत चकरोड़ या सड़क पर है उसे ताल की जमीन दी जा रही है।
विज्ञापन

चकबंदी लेखपाल व चकबंदी सीओ के खिलाफ किसानों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। गांव में चकबंदी प्रक्रिया शुरू होने के बाद से धनउगाही का सिलसिला शुरू हो गया है। जो किसान पैसे की मांग पूरी करने में सक्षम नहीं है उन्हें उनके उपजाऊ खेत के बदले ताल पोखरों में चक काट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल किसानों ने निर्णय लिया कि यदि चकबंदी में नियमों की अनदेखी कर पक्षपात पूर्ण ढंग से चक काटने का कार्य किया गया तो सभी किसान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन व संबंधित अधिकारियों का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed