फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Leg of youth injured in road accident had to be amputated; FIR registered.

Sant Kabir Nagar News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक का पैर काटना पड़ा, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Jun 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Leg of youth injured in road accident had to be amputated; FIR registered.
महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहा पर हुई थी घटना
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास दो मार्च को हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक का उपचार के दौरान पैर काटना पड़ा। पीड़ित की पत्नी ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के दनियावर गांव निवासी नीतू यादव ने महुली थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पति सुनील यादव (31) दो मार्च को खलीलाबाद से पिकअप से कपड़ा उतारने के लिए जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे वह विश्वनाथपुर चौराहे पर पिकअप से उतरकर चाय पीने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में सुनील यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, घाव में सुधार न होने और पैर में सूजन बढ़ने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर तथा बाद में सिद्धार्थनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा और उनके पति का बायां पैर काटना पड़ा। वाहन स्वामी ने इलाज का खर्च वहन करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई। दुर्घटना को कई लोगों ने देखा था। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी बाइक चालक इंद्रेश यादव, निवासी नैनीडीहा, थाना कोतवाली खलीलाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed