फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Leaving brick from under the culvert, fear of accident

Sant Kabir Nagar News: पुलिया के नीचे से छोड़ रहा ईंट, हादसे की आशंका

Mon, 21 Aug 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 21 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Leaving brick from under the culvert, fear of accident
खेसरहा ब्लॉक के घोसियारी-पड़री मार्ग पर बनी पुलिया का हाल
विज्ञापन

पुलिया के दोनों तरफ हो गया है बड़ा होल, मरम्मत की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के घोसियारी पड़री मार्ग पर बनी पुलिया की ईटें पिछले कई दिनों से निकल रही हैं जिससे पुलिया की स्थिति जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। ऐसा नहीं है कि संबंधित विभाग को पुलिया की स्थिति की जानकारी नहीं है फिर भी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय रहते यदि पुलिया की मरम्मत नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

घोसियारी पड़री मार्ग पर रिउना में क्षेत्र पंचायत से वर्ष 2013 में बनी पुलिया की छत टूट चुकी है। एक किमी आगे जाने पर धमौरा में स्थित पुलिया की ईंट नीचे से निकल रही है जिससे किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। इस मार्ग पर कई परिषदीय विद्यालय व इंटरमीडिएट कॉलेज भी हैं। बड़ी संख्या में लोग बस्ती-खलीलाबाद-गोरखपुर की यात्रा इसी मार्ग से करते हैं। रिउना निवासी नारद मिश्रा का कहना है कि गांव में बनी पुलिया में तीन साल से होल हो गया है विभाग द्वारा सड़क बना दिया जाता है लेकिन पुलिया की मरम्मत नहीं की जाती छितही निवासी विनोद अग्रहरी का कहना है कि प्रतिदिन सैंकड़ों लोग इस मार्ग से यात्रा करते हैं मुख्य मार्ग होने के बाद भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है तुरंत क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत करानी चाहिए। धमौरा निवासी अरुण मिश्रा का कहना है कि पुलिया के पास पोखरे में भी पानी भरा हुआ है, क्षतिग्रस्त पुलिया के दोनों तरफ बने होल में फंस कर गिरने की संभावना बहुत ज्यादा है। घोसियारी निवासी संदीप गुप्ता का कहना है कि 50 से अधिक गांव के लोग प्रतिदिन इस मार्ग से यात्रा करते हैं अगर जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बीडीओ खेसरहा चंद्रभान उपाध्याय का कहना है कि जल्द ही पुलिया का मरम्मत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed