{"_id":"68b096b44c99fbca0b0ecc94","slug":"lease-dispute-youth-claims-commissioners-decision-is-in-his-favor-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137626-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टा विवाद : युवक का दावा-कमिश्नर का फैसला उसके पक्ष्ा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टा विवाद : युवक का दावा-कमिश्नर का फैसला उसके पक्ष्ा में
विज्ञापन
भगौसा में इसी जमीन पर पीड़ित रिकू करा रहा भवन निर्माण-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मेंहदावल तहसील परिसर में बुधवार को आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की फरियाद सुनकर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव पहुंचकर मामले के जांच में जुट गई। पीड़ित युवक का दावा है कि कमिश्नर के यहां जो मुकदमा चल रहा था, उसमें उसके पक्ष में फैसला हुआ है। तहसील प्रशासन ने इस मामले में पीड़ित युवक से अभिलेख तलब किया है।
विदित हो कि बेलहर थाना क्षेत्र के भगौसा निवासी रिंकू पुत्र मुन्नीलाल के बाबा को गांव में 10 मंडी 15 धूर भूमि पट्टे की मिली थी। यह पट्टा कृषि भूमि का था। इसकी भूमि पर विवाद होने के दौरान निरस्त हुआ फिर पट्टा बहाल हुआ और मामला कमिश्नर न्यायालय में चला गया। इसी भूमि पर रिंकू भवन निर्माण कर रहे थे, जिसको लेकर विपक्षीगण तहसील तथा थाना में प्रार्थनापत्र देकर अवरोध उत्पन्न कर रहे थे।
इससे नाराज होकर बुधवार को रिंकू ने तहसील परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार अल्पिका वर्मा राजस्व टीम के साथ जांच में जुट गईं। पीड़ित रिंकू का कहना है कि 10 मंडी 15 धूर के पट्टे में उसे सिर्फ 10 फीट भूमि मिली है, जिस पर वह मकान निर्माण करना चाह रहा है। लेकिन विपक्षी अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
कमिश्नर के यहां जो मुकदमा चल रहा है वह अपने पक्ष में फैसला होना भी तहसीलदार के सामने रखा, लेकिन कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। तहसीलदार ने विपक्षियों से भी सवाल-जवाब किया और दोनों पक्ष को साक्ष्य तथा अभिलेख के साथ दो दिन बाद अपने कार्यालय में तलब किया है।