{"_id":"69386d4f83a5df1f2808a404","slug":"lawyers-paid-tribute-at-a-condolence-meeting-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-142552-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शोक सभा कर अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शोक सभा कर अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Wed, 10 Dec 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता आनंद कुमार राय ओर उनके बेटे के निधन पर शोक जताते अधिवक्ता-संवाद
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय में वकालत करने वाले पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता आनंद कुमार राय व उनके पुत्र के मार्ग दुर्घटना में निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोमवार को पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आनंद कुमार राय अपने छोटे पुत्र के साथ दवा लेने गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान गीडा थाना क्षेत्र नौसढ़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय पिता पुत्र की मृत्यु हो गई। मंगलवार को जिले के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर, तहसील व आरटीओ परिसर में शोकसभा का आयोजन किया और दो मिनट मौन रखकर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अधिवक्ता देवेंद्र लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सहसा हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि आनंद राय हमें छोड़ कर चले गए। श्रद्धांजलि देने वालों में अधिवक्ता दिनेश चंद राय, सिविल बार अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक, महामंत्री निरंजन सिंह, जनपद बार अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी, महामंत्री राम अवतार यादव, पूर्व अध्यक्ष महीप बहादुर पाल , नवनीत कुमार पांडेय, शशि कुमार ओझा, दुर्गेश नारायण मिश्र, बिस्मिल्लाह खां, हरिशंकर राय, ओमप्रकाश त्रिपाठी आदि शामिल रहे।