{"_id":"5717ba5c4f1c1bb8628b483d","slug":"lawyer-sought-to-prevent-the-raw-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वकील ने कच्ची शराब रोकने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वकील ने कच्ची शराब रोकने की मांग की
sant kabir nagar
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
धनघटा तहसील में डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर जनपद के तीनों तहसीलों पर बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। धनघटा तहसील पर जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना और निस्तारण का निर्देश दिया। तीनों तहसीलों पर कुल 159 मामले आए जिसमे से मात्र सात मामलों का निस्तारण हो सका।
धनघटा तहसील पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस पर 67 मामले आए, इसमें से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसील दिवस में अधिवक्ता कुमारी शांता श्रीवास्तव ने क्षेत्र में बनाई व बेची जा रही कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया तो डीएम ने एसपी से कहा कि इस अवश्य कार्रवाई होनी चाहिए।
औराडाड़ गांव निवासी विकलांग जीतेन्द्र सिंह ने राशनकार्ड सूची से नाम काटवाएं जाने की शिकायत की। कटार गांव के त्रिभुवन का कहना था कि वह अपनी जमीन पर दीवार चला रहे है जिसे विपक्षी जबरन रोक दिए है। बरपरवा गांव के तूफानी ने जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई। चपरापूर्वी में जेसीबी से किए गए तालाब की खुदाई की जांच करने की शिकायत पर डीएम ने तत्काल डीसी मनरेगा को मौके पर जांकर जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसी तरह से खलीलाबाद तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम सतीश मणि त्रिपाठी ने की। कुल 72 मामले आए जिसमे से चार का निस्तारण हुआ। मेंहदावल तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम ने की। जहा पर कुल 20 मामले आए। जिसमे से एक का निस्तारण हो सका। अधिकारियों की उदासीनता के चलते फरियादी परेशान रहे।