फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Large crowds gathered for the Savamani Havan festival, and flowers were showered during the flag procession.

Sant Kabir Nagar News: सवामनी हवनोत्सव में उमड़े लोग, ध्वज यात्रा में हुई पुष्प वर्षा

Sun, 28 Dec 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Large crowds gathered for the Savamani Havan festival, and flowers were showered during the flag procession.
एचआरपीजी कॉेलेज में सवामनी हवनोत्सव में उमड़े लोग-स्रोत आयोजक - फोटो : स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के परिसर में शनिवार को श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट द्वारा सवामनी एवं हवनोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व शहर में एक ध्वज यात्रा निकाली गई। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल हुए। ध्वज यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की तरह इस चतुर्थ वर्ष भी सवामनी व हवनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पंडित अनूप शर्मा (बंगरा वाले महाराज) के सानिध्य में सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर खलीलाबाद शहर होते हुए एचआरपीजी काॅलेज पहुंची। सुबह नौ बजे से सुंदरकांड पाठ, 11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से शृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। मुख्य गेट पर प्रवेश करते ही हनुमान जी के दरबार में पहले अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

आकर्षक ढंग से सजे बाला जी दरबार में कष्ट निवारण और मनोकामना की पूर्ति के लिए श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगायी। यहां उपस्थित लोगों ने बाहरी बाधाओं से मुक्ति के लिए दरखास लगाने के साथ ही प्रभु के चरणों अर्जी लगाया। यहां बालाजी के सजाए गए दरबार में हाजिरी लगाने बड़ी संख्या में बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, आंबेडकरनगर के साथ ही आसपास के जिलों के श्रद्धालु पहुंचे। दूसरी तरफ गायक पंकज निगम ने एक पर एक बालाजी के भजन प्रस्तुत किए। बीच-बीच जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे से आरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया गया। दूधनाथ विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा, सत्येंद्र मिश्र, गुरुदीप सिंह, विवेक वर्मा गोलू, मनमोहन सिंह ग्रेटी, सुरेंद्र पांडेय, अनूप राय, सत्यव्रत, सूरज, बंटी, सुधीर श्रीवास्तव, जसबीर सिंह काजू, राजन जायसवाल, जुग्गी लाल, विरेन गुप्ता, राहुल पाल आदि मौजूद रहे।

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed