फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Land not available to clean Aami

Sant Kabir Nagar News: आमी को स्वच्छ बनानेे के लिए नहीं मिली जमीन

Sat, 25 Jan 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 25 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Land not available to clean Aami
मगहर कबीर चौरा परिसर में स्थित आमी नदी में गिराया जा रहा फैक्ट्रियों का गंदा पानी।
संतकबीरनगर। पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रशासन संतकबीर दास के परिनिर्वाण स्थली के साथ ही बखिरा झील का विकास करा रहा है, लेकिन छोटी गंगा कही जाने वाली आमी नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की मुहिम परवान नहीं चढ़ सकी है।
विज्ञापन

जमीन के अभाव में अभी तक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लग सका है, जबकि 70 करोड़ की योजना बनी थी। इस योजना के तहत तीन जगह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने थे, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को नहाने के साथ ही बेहतर सुविधा मिल सके। ऐसे में पर्यटकों का असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आमी नदी का नमामि गंगे परियोजना में शामिल किया गया है। यहां पर एनजीटी की टीम ने आकर सर्वे किया था। इस दौरान यह बात सामने आई थी कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मगहर सहित अन्य नालों का गंदा पानी आमी में गिरता है। जिससे आमी का पानी प्रदूषित हो रहा है। इसके लिए एनजीटी ने जल शोधन संयंत्र लगाने का सुझाव दिया था। इसके लिए इसमें खलीलाबाद के चकपिहनी में 42 करोड़ व मगहर में 28 करोड़ रुपये से जल शोधन संयंत्र का प्रस्ताव बनाया गया था, लेकिन यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बखिरा के पास भी जल शोधन संयंत्र लगाया जाना है। इसके लिए नगर पंचायत मगहर में करीब एक एकड़, खलीलाबाद में दो एकड़ और बखिरा में डेढ़ एकड़ जमीन की जरूरत है, लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। कारण यह है कि परियोजना के लिए जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed