{"_id":"63fa465ed5f63292e700f37c","slug":"land-discovered-for-construction-of-bus-stand-khalilabad-news-c-7-1-66566-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बस अड्डा के निर्माण के लिए खोजी गई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बस अड्डा के निर्माण के लिए खोजी गई जमीन
Sat, 25 Feb 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान तले रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री।संवाद
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने डीएम को लिखा पत्र
जनपद सृजन के बाद से उठ रही बस अड्डा के निर्माण की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर बस अड्डा निर्माण के लिए मेंहदावल बाईपास स्थित ड्रेनेज खंड-दो के कार्यालय परिसर की भूमि को चिह्नित किया गया है। इसके लिए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर ने डीएम को पत्र लिखकर ड्रेनेज खंड-दो की भूमि काे निशुल्क परिवहन निगम को उपलब्ध कराने की सिफारिश की है।
जनपद सृजन वर्ष 1997 में हुआ था। तभी से जिला मुख्यालय पर बस अड्डा निर्माण की मांग की जा रही हैं, ताकि जिले की 20 लाख की आबादी को राहत मिल सके। सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास स्थित सिंचाई विभाग ड्रेनेज खंड-दो की भूमि को चिह्नित करते हुए बस अड्डा केे निर्माण का प्रस्ताव दिया था। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने भी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर बस अड्डा का निर्माण कराने की मांग की थी।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस संबंध में सहायक प्रबंधक संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन को भी पत्र भेजा है। अब प्रशासन के कदम का इंतजार है। यदि ड्रेनेज खंड-दो की भूमि उपलब्ध हो गई तो जल्द ही यहां परिवहन निगम का बस अड्डा स्थापित हो सकता है। वैसे अभी यात्रियों को मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान तले बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
...
कोट
जनपद मुख्यालय पर बस अड्डा के लिए ड्रेनेख खंड-दो की जमीन का सर्वे हुआ है। इसका प्रस्ताव तैयार कर परिवहन निगम के मुख्यालय भेजा गया है। ड्रेनेज खंड की जमीन को उपलब्ध कराने के लिए डीएम के स्तर से पहल की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही जमीन मिल जाएगी। उसके बाद निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
- आयुष भटनागर, एआरएम रोडवेज बस्ती
...
परिवहन निगम का बस अड्डा स्थापित करने के लिए सिंचाई विभाग के ड्रेनेज खंड-दो की जमीन चिह्नित कर इसका प्रस्ताव भेजा गया था। इस मामले में अवगत कराया गया है कि क्षेत्रीय प्रबंधक ने डीएम को भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है। पूरा प्रयास होगा कि जमीन मिल जाए, ताकि बस अड्डे का निर्माण हो सके।
-प्रवीण कुमार निषाद, सांसद