Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Land acquisition process for Panipat Expressway expedited

Sant Kabir Nagar News: पानीपत एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

Sun, 17 May 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition process for Panipat Expressway expedited
बस्ती-तमकुहीराज राष्ट्रीय राजमार्ग। संवाद
मेंहदावल। पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए किसानों से राजस्वकर्मी खतौनी लेने में जुटे हैं। खतौनी जमा करने के बाद रकबा का निर्धारण किया जाएगा, फिर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसे एनएचएआई पूरी करेगा।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील की राजस्व टीम जिस गांव से एक्सप्रेस-वे गुजरेगा वहां के किसानों से खतौनी जमा करने के लिए गांवों में जा रही है। उनसे संपर्क कर खतौनी ले रही है। उम्मीद है कि 2027 में निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। तहसील क्षेत्र में कुल 29 गांवों से पानीपत गोरखपुर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा।
विज्ञापन

इसमें बढ़या, फेउसा, परसा माफी, परसा शुक्ल, महला पसाई, देवकली, प्रतापपुर, जसवल, रमवापुर, खजुरा खुर्द, नचनी, समोगर, गुदरियवहा, खजुरा कला सिकटौर माफी, कुड़वा जमुरिया खुर्द, जमुरिया कलां रक्सा भरवलिया, कुसौना कलां, जमोहरा, मुडली, डुमरिया बाबू, कुसौना कलां, जमोहरा, हरपुर, कौवाठोर पिंडारी कला चितरूखिया आदि गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में तैनात हल्का लेखपालों द्वारा जिन किसानों की भूमि एक्सप्रेस-वे निर्माण में अधिग्रहित की जानी है उनकी खतौनी आदि जमा कराई जा रही है। इन कागजातों के जमा होने के बाद ही राजस्व टीम जिस मार्ग से एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है उसके किसानों के अतिरिक्त सरकारी भूमि की भी पड़ताल करेगी। पड़ताल के बाद यह तय होगा कि एक्सप्रेस-वे की भूमि में कितनी भूमि किसानों की अधिग्रहित की जा रही है और कितनी जमीन सरकार की जा रही है।
अभी कुडवा गांव में ताल की भूमि का सीमांकन नहीं हो पाया है। ऐसा वहां के किसानों का कहना है। फिलहाल मेंहदावल तहसील क्षेत्र में राजस्वकर्मी सक्रिय हैं और जिन किसानों की भूमि एक्सप्रेस-वे में जा रही है, उनसे खतौनी जमा करने के साथ ही उनके संपर्क में हैं। किसान रामराज मौर्य, सुरेश कुमार, अविनाश, शिव प्रताप, मनीष सिंह आदि ने बताया कि गांव में तैनात हल्का लेखपाल द्वारा खतौनी जमा कराई जा रही है। अधिग्रहण संबंधी कोई नोटिस अभी नहीं मिला है, लेकिन खतौनी व अन्य कागजात जमा करने की प्रक्रिया तहसील में शुरू है।
मेंहदावल में तैनात कानूनगो राम लल्लन ने बताया कि पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे जिन 29 गांवों से गुजर रहा है वहां के किसानों से खतौनी आदि जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। खतौनी जमा करने के बाद ही यह निश्चित हो पाएगा कि उक्त भूमि से कितना रकबा एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहित किया जा रहा है। उसी हिसाब से किसानों का मुआवजा देने की प्रक्रिया होगी।
----------
कोट,
जिन 29 गांवों से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा, वहां के किसानों से राजस्व कर्मी कागजात एकत्रित करने के लिए लगाए गए हैं। जल्द ही यह कार्य पूर्ण होने के बाद ही भूमि का रकबा आदि के निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी।

-अल्पिता वर्मा, तहसीलदार
-----------
बीएमसीटी सड़क के चौड़ीकरण के लिए किसानों को दी जा रही नोटिस
मेंहदावल। क्षेत्र में बीएमसीटी सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू है। बीमापार से बराखाल तक पेड़ काटे जा रहे थे। मुआवजे को लेकर लोगों ने पेड़ काटने के काम को रोक दिया है। दूसरी तरफ इस सड़क के चौड़ीकरण में जिन किसानों की भूमि जा रही है, उन्हें अधिगृहित भूमि के रकबे के अनुसार विभागीय स्तर पर तय मुआवजा राशि दी जाएगी। तीन मीटर चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसमें जो भी भूमि किसानों की जाएगी उसके मुआवजे की प्रक्रिया एनएचएआई पूरी करेगा। इसके लिए किसानों को नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed