{"_id":"681272d6b86f7007cf07e716","slug":"lakhs-worth-of-goods-including-cash-and-jewellery-stolen-in-banjaria-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-131968-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बंजरिया में नकदी व जेवरात समेत लाखों के सामान उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बंजरिया में नकदी व जेवरात समेत लाखों के सामान उड़ाए
Thu, 01 May 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 01 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पश्चिमी बंजरिया में चोरों ने लाखों के सामान उड़ा दिए। घर के लोग सिद्धार्थनगर स्थित अपने पैतृक गांव गए हुए थे। तभी चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में केस दर्ज करके पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
पश्चिमी बंजरिया में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार नोएडा में एक कंसल्टेंसी में काम करते हैं। गत 16 अप्रैल को वह सिद्धार्थनगर जनपद में स्थित अपने पैतृक गांव चले गए।
इस दौरान उनकी बहन वंदना घर में आती-जाती रहती थी। बुधवार की दोपहर में उनकी बहन वंदना आई तो देखा कि अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ है। वहीं अलमारी का ताला टूटा था और वहां से नकदी व जेवरात सभी गायब थे। इसकी सूचना मिलने के बाद धर्मेंद्र गांव से लौटे और कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कोतवाली खलीलाबाद में केस दर्ज कर लिया गया है। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। चोरी के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है।